छात्र नेता की पिटाई करता एक समूह
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा थाना इलाके में गुरुवार को एक छात्र नेता की लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। छात्र नेता स्थानीय इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज का अध्यक्ष बताया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि छात्र नेता एक युवती के साथ कथित रूप से पकड़ा गया, जिसके बाद अन्य छात्रों के एक समूह ने छात्र नेता की पिटाई कर डाली। इस मामले में पीलीबंगा थाना पुलिस से बात की गई तो पुलिस ने जानकारी देने से मना कर दिया। वहीं पीटे गए छात्र की तरफ से अब तक कोई एफआईआर दर्ज भी नहीं की गई है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।