फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर राजे ने दी मोदी को बधाई

Thu, 25 May 2017 03:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केन्द्र की एनडीए सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने इस सुशासन को स्वीकार किया है।
विज्ञापन


साल 2014 में बंपर जीत के बाद सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार अपना तीसरा साल 26 मई में पूरा करने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण पूरी दुनिया में हमारी एक महाशक्ति के रूप में स्थाई पहचान कायम हुई है। राजे ने कहा कि देश के गांव, गरीब और किसान के उत्थान के जो प्रयास पिछले तीन साल में हुए उनसे भारत की तस्वीर बदली है। जीएसटी कानून जैसे कदमों से भी देश की अर्थव्यवस्था को नई पहचान एवं मजबूती मिली है। साथ ही, उज्ज्वला जैसी योजनाएं गांव के विकास और अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास साबित हुई हैं। जब पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी छाई है, प्रधानमंत्री की प्रभावी नीतियों और बेहतरीन आर्थिक प्रबन्धन के चलते भारत ने लगातार आर्थिक वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की महत्वाकांक्षी जन-धन योजना की सभी ने सराहना की है। केन्द्र सरकार अपने सभी वादों, इरादों और जनता की आशाओं पर पूरी तरह खरी उतरी है। अमेरिका, अफगानिस्तान और अन्य देशों के साथ मजबूत होते रिश्तों ने भारत की विश्व पटल पर नई छवि स्थापित की है और पूरी दुनिया हमारा लोहा मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें