फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधूरा इश्क’ से भड़की युवती, चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार

Fri, 21 Jul 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
एक युवती को अपनी पुरानी सहेली की बढ़ती शोहरत इतनी नागवार गुजरी की वह उसे सबक सिखाने के लिए चाकू लेकर पहुंच गई। सहेली की जगह उसकी बहन मिली तो युवती ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। जांच में सामने आया है कि युवती की सहेली मुंबई में मॉडलिंग का काम करती है। हाल ही में उसने ‘अधूरा इश्क’ नाम से एक एलबम भी शूट किया है।
विज्ञापन


उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े एक युवती ने अपनी पुरानी सहेली रही युवती की बहन पर जानलेवा कर दिया। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी युवती अपनी पुरानी सहेली की बढ़ती शोहरत नहीं देख पाई और उसे रास्ते से हटाने के लिए उसके फ्लैट पर पहुंच गई। बहरहाल घायल युवती का इलाज शहर के एम.बी.चिकित्सालय में जारी है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।

सुखेर थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में रहने वाली नवोदित मॉडल लायरा उर्फ रोमा बजाज के फ्लैट पर शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे गोवर्धन विलास में रहने वाली हिना खान पहुंची। हिना खान ने दरवाजा खटखटाया तो लायरा बजाज के मामा की लड़की प्रियंका मीणा आई। गुस्साई हिना ने प्रियंका से उलझते हुए लायरा के बारे में पूछा, जब हिना को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो हिना ने चाकू से प्रियंका के गर्दन और हाथ पर हमलाकर कई वार कर दिए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

साशल साइट्स पर लिखे अपशब्द

knief
जब घायल प्रियंका चीखने लगी तो लायरा कमरे से निकलकर बाहर आई। बाद में हिना खान उसकी तरफ भी चाकू लेकर दौड़ी तो लायरा ने कमरा अंदर से बंद कर दिया और बालकनी में जाकर चिल्लाने लगी। सोसायटी के लोग इकट्ठा होते इससे पहले हिना मौके से फरार हो गई। बाद में लायरा अपनी घायल बहन को लेकर अस्पताल पहुंची।

लायरा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कुछ दिनों में ‘अधूरा इश्क’ नामक एलबम लांच होने वाला है। पिछले एक वर्ष से वह मुम्बई में ही रहकर मॉडलिंग का काम कर रही है। कई फिल्मी कलाकारों और मॉडल्स के साथ सोशल साइट्स पर शेयर किए गए फोटो देखकर हिना ने कई बार उसे अपशब्द कहे। इससे पहले भी दोनों के बीच कोई मसला हुआ था और गोवर्धनविलास थाने में रिपोर्ट लिखवाने के बाद आपसी समझौता हुआ था। लायरा की बढ़ती शोहरत हिना को खल गई और वह उसे ठिकाने लगाने के मानस से शुक्रवार को उसके फ्लैट पर पहुंच गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें