फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में चाहता था नौकरी, दौडते-दौड़ते निकल गया दम

Sat, 24 Jun 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
दौसा का कालोता में शनिवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब एक युवक की दौड़ते समय तबीयत खराब होने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने दिल्ली पुलिस में भर्ती परीक्षा दी थी, जिसमें वह पास हो गया था। पिछले कई दिनों से वह फिजीकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


दरअसल दौसा के कोलवा थाना इलाके में कालोता गांव में शनिवार सुबह सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र कई दिनों से दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था। प्राथमिक रूप से कहा जा रहा है कि दौड़ने के दौरान ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र ने दिल्ली पुलिस की परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा में वह पास हो गया था। इसके बाद आने वाली 6 जुलाई को उसका फिजिकल टेस्ट होना था। फिजिकल टेस्ट के लिए वह पूरी मेहनत कर रहा था। कई दिनों से दिन में दो बार सुबह और शाम को दौड़ लगाकर तैयारी कर रहा था। लिखित में पास होने के बाद वह फिजिकल में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता था। वह अव्वल आना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रेरणा को लेकर रोज की तरह गया था...

demo pic - फोटो : demo pic
रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह दौड़ की प्रैक्टिस करने गया। गांव में दौड़ लगाने के दौरान ही उसकी तबीयत खराब हो गई और वह गश खाकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सुरेंद्र की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार जनों का कहना था कि परिवार में कई लोग पुलिस विभाग में है। सुरेंद्र भी पुलिस में भर्ती होना चाहता था। इसके लिए तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि परिवार के लिए कुछ ही दिनों में यह दूसरा झटका है। कुछ समय पहले सुरेंद्र के ताऊ की भी हृदयघात के चलते मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें