फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTP बिल्डिंंग से गिरे मजदूर, दो की मौत, चार घायल 

Mon, 10 Apr 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
incident place - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर के जवाहरलाल नेहरु मार्ग स्थित शहर के सबसे बड़े मॉल वर्ल्ड ट्रेड पार्क में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां लापरवाही के चलते दो मजदूरों की जान चली गई और चार घायल हो गए।
विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ जब यहां करीब आधा दर्जन मजदूर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के एक हिस्से में करीब 300 फीट उंचाई पर चढ़कर कांच साफ कर रहे थे। ये सभी एक एल्युमिनियम की एक सीढ़ी पर चढ़े हुए थे। हादसे में घायल मोहसिन का कहना है कि इस दौरान वहां उनके बॉस ने छत से रिस रहे पानी को बंद करने के लिए कहा। 

इसके लिए सीढ़ी को सरकाया जा रहा था। सीढ़ी इन मजदूरों का वजन सहन नहीं कर पाई और लहराते हुए गिर पड़ी। इससे इस सीढ़ी पर चढ़े सभी छह मजदूर भी गिर पड़े। वहां चीख—पुकार सुनकार मॉल प्रशासन तथा अन्य लोग आए और घायलों को जयपुरिया अस्पताल तथा फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। इनमें से एक की मौत की मौक पर होने की जानकारी सामने आई है जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों के नाम नरेन्द्र और संदीप है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी पूर्व हनुमान प्रसाद मीणा, एसीपी गांधी नगर व बजाज नगर थानाप्रभारी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें