फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की थड़ी हटाई तो सामने आई ये चौंकाने वाली सच्चाई

Tue, 13 Jun 2017 05:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटा में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए एक अभियान के दौरान दस्ते की आंखें फटी की फटी रह गई। दस्ते ने सड़क पर चल रही एक चाय की थड़ी को अतिक्रमण मानते हुए तोड़ दिया, लेकिन चाय की थड़ी के नाम पर वहां से शराब अवैध रूप से बेची जा रही थी।
विज्ञापन


गम्भीर यह है कि इस थड़ी का संचालन एक महिला कर रही थी। अपनी सच्चाई सामने आते देख महिला सकपका गई। महिला ने अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई का विरोध करना भी शुरू कर दिया। उसने पुलिस पर भी पैसे लेने जैसे कई आरोप लगाए। दरअसल कोटा के नगर विकास न्यास ने टीलेश्वर महादेव केपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान चाय की थड़ी हटाई गई जिसे एक महिला चला रही थी। थड़ी हटाने के बाद वहां पर अवैध शराब से भरा कार्टन सामने आया।

शराब देकर अधिकारी दंग रह गए तो अपनी पोल खुलती देख महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ा तो न्यास के अधिकारियों जवाहर नगर थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें