फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार, ससुर ने बहू के साथ किया ये गंदा काम

Fri, 04 Aug 2017 02:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक बार फिर से रिश्तों का तार-तार करने की घटना सामने आई है। मामले में एक पुत्रवधु ने अपने ससुर पर ज्यादती का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला अलवर जिले की किशनगढ़ बास थाना इलाके का है। यहां पुलिस ने अपनी पुत्र वधु के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ससुर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रुस्तम पुत्र अर्जुन मेव निवासी मोहदका,पलवल, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी बहू के साथ ज्यादती करने के आरोप है। आरोपी की पुत्र वधु का किशनगढ़ बास थाना इलाके में पीहर है। बुधवार शाम को आरोपी ने अपनी बहू को पीहर छोड़कर आने की बात कही।

वह उसे लेकर अपने घर से रवाना भी हो गया। इसके बाद वह उसे उसके पीहर ले जाने की बजाय किशनगढ़ का बास ले आया। यहां उसने गांव आने से पहले ही एक खेत में ले जाकर बहू से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया ,जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें