टैंकर से पानी लेने आई महिला की साड़ी वाटर पम्प में फंस गई और खिंचती चली गई। साड़ी में उलझकर उसका गला पम्प के पंखे में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक मंजर को देख स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
मौके पर काफी खून बिखर गया। यह देखकर टैंकर चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर खोहनागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया है। मृतका के पति ओमप्रकाश ने जलदाय विभाग और टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
यह दर्दनाक हादसा जयपुर के खोहनागोरियान थाना इलाके की खंडेलवाल काॅलोनी का है। जानकारी के अनुसार खंडेलवाल काॅलोनी में पानी की किल्लत बनी हुई है। जिससे यहां जलदाय विभाग की ओर से यहां पर टैंकरों के जरिए नि:शुल्क पानी की आपूर्ति की जाती है।
और उसका गला पंखे में आ गया
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
रोजाना की तरह आज सुबह भी पानी का टैंकर कॉलोनी में पहुंचा। तब कॉलोनीवासी 42 वर्षीया पुष्पा पानी भरने पहुंची। वह ज्योंही टैंकर के पास पहुंची। तभी ड्राइवर ने पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए पंप स्टार्ट कर दिया।
पंप का पंखा तेजी से घूमा, उसकी पंखुड़ियों में पुष्पा की साड़ी फंस गई। इससे पुष्पा पंखे की तरफ उलझकर घिसटती हुई चली गई और उसका गला पंखे में आ गया और गला कटते ही पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पा की मौत से घर में कोहराम मच गया। बच्चे बिलख पड़े।