डकैती के केस में फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को अलवर जिले में नीमराणा थाना पुलिस ने रविवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र यादव उर्फ चोटी वाला अहीर उम्र 28 साल है। वह गांव गण्डाला थाना नीमराणा जिला अलवर का रहने वाला है। वह नीमराणा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे रविवार को राव ईंट भट्टा पर अवैध देशी कट्टा 315 सहित गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई कार्यवाहक नीमराना एएसपी राजेन्द्र प्रसाद खोथ के निर्देशन में सीओ बहरोड़ परमाल सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई। उसके खिलाफ एडीजे नम्बर 2 न्यायालय बहरोड़ से करीब 5-6 महिने से डकैती के प्रकरण में स्थायी वारन्टी जारी हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज है।