फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर पायलट को नजर आया ये और लगाए इमरजेंसी ब्रेक

Sun, 24 Sep 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
railway track - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। लोको सह पायलट को रेलवे ट्रैक पर कुछ ऐसा नजर आया कि उसने एकाएक इमरजेंसी ब्रेक लगवाकर ट्रेन रुकवा दी। इससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन


रविवार को हिसार-जयपुर पैसेंजर ट्रेन जयपुर आ रही थी। यह ट्रेन जब गांधीनगर रेलवे स्टेशन से जयपुर जंंक्शन के लिए रवाना हुई तभी लोको सह पायलट राकेश मीना की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी। उन्हें ट्रैक पर मोटे पत्थर पड़े नजर आए। 

राकेश ने खतरा भांपते हुए पायलट मक्खन लाल को इसकी जानकारी दी तो मक्खन लाल ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रेन रुक गई। ट्रैक पर जाकर देखा तो ये चौंक गए। इन पत्थरों के साथ लोहे की मोटी रॉड भी रखी थी। पायलेट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल को दी। जिसके बाद ट्रैक से लोहे का सरिया और पत्थर हटवाए गए और ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिस तरह से ट्रैक पर पत्थर और रॉड रखी थी उससे देखते हुए इसे असामाजिक तत्व की शरारत माना जा रहा है। रेलवे ने गंभीरता से लेते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें