उत्तरप्रदेश का एक ईनामी कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व कारतूस भी बरामद किए है। इस वांटेड बदमाश को पकड़ने के लिए 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह उम्र 25 साल, गांव अतरेली, थाना भोजपुर, जिला हापुड़, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ यूपी में हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, लूट इत्यादि कई संगीन अपराधों के केस दर्ज है। उसे यूपी की बुलंदशहर, अलीगढ़ व हापुड़ थानों की पुलिस भी तलाश कर रही थी और इसके लिए जयपुर में भी यूपी पुलिस ने दबिश दी थी। लेकिन आरोपी विक्रम सिंह हाथ नहीं आया और गच्चा देकर छिप गया। यह बचने के लिए अपनी जगह बदलता रहता है।
एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि आज करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया को यूपी के वांटेड ईनामी बदमाश के करधनी इलाके में होने की सूचना मिली थी। यह भी जानकारी मिली कि वह किसी हवाला कारोबारी से वारदात करने की फिराक में है। यह सूचना करधनी थाने के सबइंस्पेक्टर शिवजीराम ने जुटाई थी। इस पर एसआई शिवजीराम व उनकी टीम में शामिल कांस्टेबल रविंद्र, मांगीलाल व मुकेश ने मिलकर बदमाश विक्रम सिंह को धरदबोचा। उसकी तलाशी में एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जयपुर पुलिस यूपी पुलिस से संपर्क साध रही है।