फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोर समझकर पियक्कड़ों ने मंद बुद्धि को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 18 Aug 2017 09:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्या का आरोपी
विज्ञापन
एक मंदबुद्धि व्यक्ति को भैंस चुराने के आरोप में पीट-पीटकर मारा डाला। आरोपी वारदात के समय शराब के नशे में थे। 
विज्ञापन


मामला 13 अगस्त का है और पुलिस ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट किया है। अन्य आरोपी फरार हो गए। मामला सीकर जिले के थोई थाना इलाके के भादवाड़ी गांव का है। सीओ नीमका थाना कुशाल सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को भादवाड़ी बस स्टैंड पर एक अधेड़ का शव मिला था जिसकी पहचान जयराम खोजा पुत्र छीतर मल (50) निवासी लाडा का बास प्ररागपुरा जयपुर के रुप में हुई थी। मृतक के भाई प्रकाश खोजा ने शव पर चोटों के निशान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


एसपी सीकर विनित राठौड़ के निर्देश पर एसएचओ थोई राजेश गजराज व एएसआई सोहन सिंह ने अनुसंधान किया। पुलिस के ग्रामीणों से पूछताछ करने पर मामले में सामने आया कि भादवाड़ी गांव के सुभाष यादव व बनवारी जाट ने मंद बुद्धि जयराम को रात में भैंस चोर समझ कर पकड़ लिया और शराब के नशे में मारपीट करते हुए पूर्व सरपंच चंदगीराम यादव व रंगलाल यादव के घर ले गए। वहां से सभी  लोगों ने मिलकर जयराम को भादवाडी बस स्टैंड पर डाल दिया, जहां जयराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में बनवारी जाट को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें