जेल में चल रही आपराधिक गतिविधियों की वजह से जेल प्रशासन पर सवाल उठते रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जेल में मिले संदिग्ध बैग और उसमे रखे सामान की बात सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
मामला राजस्थान में अजमेर की सेंट्रल जेल का है। यहां बैरक के पास संदिग्ध बैग मिला है। जिसमें मोबाईल चार्जर, गांजे की पुड़िया सहित अन्य सामान मिला है। इस मामले में जेल अधीक्षक संजय यादव ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि जेल अधीक्षक यादव ने रिपोर्ट में बताया कि जेल की बैरक नम्बर 1 और 2 के सामने एक बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला।