फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राहगीरों की मौत, एक को ट्रक और दूसरे को बाइक ने टक्कर मारी

Wed, 21 Jun 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
road accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर के ब्रह्मपुरी और करणीविहार इलाके में मंगलवार देर रात हुए दो अलग—अलग सड़क हादसों में दो राहगीरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना थाना उत्तर के मुताबिक पहला हादसा ब्रह्मपुरी थाना इलाके के मानबाग तिराहे पर पर हुआ। यहां सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का शिकार राजीव बिहार के खगड़िया का रहने वाला था। वह जयसिंहपुरा खोर स्थित एक सीमेंट के गोदाम पर काम करता था। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक जब्त करके चालक की तलाश शुरु की।
विज्ञापन


इसी तरह, करणी विहार इलाके में दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे में मंगलवार रात 12 बजे सिरसी पुलिया के पास सड़क पार करते वक्त एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें