फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा नम्बर की लग्जरी कार से दो किलो अफीम बरामद

Wed, 12 Jul 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर के बिजयनगर थाना पुलिस ने हरियाणा नम्बरी लग्जरी कार से दो किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से अफीम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बिजयनगर थानाधिकारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि सांवराद जाने वाले वाहनों की चैकिंग के लिए हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी में हरियाणा नम्बर के कार चालक से पूछताछ की गई तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गाड़ी में बैठे अन्य दूसरे व्यक्ति ने राजनीतिक रसूखात दिखाना शुरू किया। इस पर जब कार की जांच की गई तो डेक्स बाॅक्स के अंदर प्लास्टिक की थैली में अफीम मिली। जिसका वजन दो किलो से अधिक था। इस पर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई। पकड़े गए आरोपियों में चालक हरियाणा के कैथल निवासी शिवनाथ योगी, सुखवीर सिंह और बाबा प्रकाश है। तीनों के विरुद्ध मादक पदार्थ की तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें