फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे में विस्फोट से झुलसे दो बच्चे, धमाके से मची सनसनी

Wed, 11 Oct 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
घटनास्थल पर भीड़ और पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक निजी स्कूल के पास कचरे में विस्फोट का मामला सामने आया है। इस धमाके में वहां मौजूद दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके से आसपास रहने वाले लोगों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के बीकानेर जिले का। जहां आज दोपहर मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित सेक्टर 11 में एक प्ले स्कूल के कचरे के ढेर में दो बच्चे कचरा प्लास्टिक एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान कचरे में तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि स्कूल की खिड़कियों के कांच चटक गए। वहीं, कचरा बीन रहे दोनों मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए। 

विस्फोट से स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे तो लहूलुहान हालत में दोनों बच्चे वहीं पड़े थे। धुएं का गुबार उठ रहा था। तब लोगों ने मदद कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। चंद मिनटों में ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन


तभी सूचना मिलने पर नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उच्चाधिकारी और बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया। गहनता से मौका मुआयना किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रारंभिक तौर पर कचरे में कोई विस्फोटक स्क्रेप बम पड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिसे छूने से विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें