फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मौलवी समेत परिवार को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर/मकूनपुर। रास्ते के विवाद में बुधवार सुबह पड़ोसियों ने मौलवी समेत परिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। तीन लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के गहरौली में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार सुबह मौलवी तौफीक अहमद (32) पुत्र अय्यूब का पड़ोसी राम मिलन से कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। आरोप है कि राम मिलन पक्ष के कई लोगों ने लाठी-डंडे के साथ ही कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया। उसे बचाने के लिए और घर की महिला फरीदा बानो (42) पत्नी तौफीक, कमरुल निशा पत्नी अजीम और साफिया बानो पत्नी हारून को पीटकर घायल कर दिया। शोर पर गांव के लोग आए और शांत कराया। सभी को लोग जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। यहां मौलवी तौफीक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में अजीम की तहरीर पर पुलिस ने राम मिलन, राकेश कुमार, कृष्णा पुत्र राम मिलन व शैलेंद्र पुत्र सीताराम वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी राममिलन के पिता को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना को लेकर गांव में तनाव है। बताया जाता है कि मुंबई में ट्रक को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जून 2017 में राममिलन को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें