फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: बच्ची सहित दो की मौत, मृतकों की संख्या हुई 20

Tue, 14 Nov 2017 12:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
लाशों के चारों तरफ खड़े स्थानीय लोग - फोटो : File photo
विज्ञापन
एक शादी समारोह के दौरान मंगल गीतों के बीच हुए ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में मौतों का सिलसिला अब भी जारी है। आज एक मासूम बच्ची व एक महिला ने और दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। इसके अलावा खौलते तेल से झुलसी 4 महिलाएं व बच्चियां गंभीर हालत में हैं।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार घायलों का इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में जारी है। शाहपुरा थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ के मुताबिक बीती देर रात से आज सुबह तक एसएमएस अस्पताल में भर्ती दो और जनों की मौत हो गई।

इनमें ढाणी गुजरान, खातोलाई निवासी राजू गुर्जर की 8 वर्षीय बेटी शालू और ढाणी गुजरान के ही रहने वाले मुकेश गुर्जर की पत्नी 35 वर्षीय विमला गुर्जर ने दम तोड़ दिया। दोनों के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शरीर पर गिरे ट्रांसफार्मर के खौलते तेल ने मचाई थी तबाही

घटनास्थल पर पड़ी लाशें और स्थानीय लोग - फोटो : File photo
गौरतलब है कि जयपुर जिले में दिल्ली रोड पर शाहपुरा इलाके के खातोलाई गांव में 31 अक्टूबर को देवउठनी एकादशी पर शादी समारोह के दौरान ट्रांसफार्मर फट गया था। इससे गर्म खौलता तेल वहां से चाकभात में शामिल होने जा रही महिलाओं और बच्चियों पर गिर गया था।

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से चार महिलाओं व एक बच्ची की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी। दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस, दमकल और स्थानीय प्रशासन ने मदद कर गंभीर रुप से झुलसी 19 महिलाओं और बच्चियों को एसएमएस अस्पताल, जयपुर रैफर किया गया था। अब तक इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। जबकि 4 घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन

विराटनगर के एक्सईन, एईएन व फीडर इंचार्ज निलंबित

विधुत निगम की लापरवाही सामने आई - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खेद जताया था और मामले की जांच के लिए संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। जिसमें प्रथमदृश्टया विधुत निगम की लापरवाही सामने आई थी।

इसके बाद शाहपुरा एक्सईन, विराटनगर एईएन व फीडर इंचार्ज को निलंबित किया था। वहीं, राज्य सरकार ने दर्दनाक हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए 11 व्य​क्ति एक ही परिवार के थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें