गोल्ड लूट के एक मामले में कार्रवाई करने प्रदेश में पहुंची दक्षिण भारत की एक पुलिस टीम खुद ही भ्रष्टाचार के केस में रिश्वत लेते एसीबी के जाल में फंस गई। आंध्र प्रदेश के इन तीन पुलिसकर्मियों को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे रिश्वत में ली गई 80 हजार रुपए की नगदी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई राजस्थान के जोधपुर जिले में एसीबी के एसपी अजयपाल लांबा के नेतृत्व में उपाधीक्षक राजेंद्र और उनकी टीम ने की। एसीबी के मुताबिक कुछ अरसे पहले आंध्रप्रदेश में हुई गोल्ड लूट प्रकरण में नामजद मुल्जिम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम जोधपुर आई हुई थी। यहां तीनों पुलिसकर्मी जोधपुर शहर के एक होटल में ठहरे और फिर नामजद आरोपी से संपर्क किया।