फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश रूम से तीन लाख की चोरी, पुलिस मान रही है संदेहास्पद

Sat, 10 Jun 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
जयपुर के रेनवाल इलाके में शुक्रवार देर रात चोर कैश रूम की खिड़की तोड़ करीब तीन लाख रुपए चुरा ले गए। पुलिस इस मामले को संदेहास्पद मान रही है क्योंकि कैश रूम में वारदात के वक्त दो कर्मचारी सो रहे थे।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कालवाड़ रोड़ स्थित भगवती फिलिंग स्टेशन के कैश रूम से करीब तीन लाख रुपए शुक्रवार रात चोरी होने का दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोर कैश रूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी ये राशि लेकर फरार हो गए। 

रेनवाल एसएचओ मनीष कुमार इस मामले के संदेहास्पद मान रहे है। दरअसल जिस कमरे में ये चोरी हुई है, उस कमरे में दो कर्मचारी सो रहे थे और उन्हें कमरे में चोरों के घुसने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मौके परडॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें