फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की लड़की का 13 साल के लड़के ने किया रेप, पंचायत बोली- 8 साल बाद करा देंगे शादी

Sat, 10 Jun 2017 02:14 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बिहार में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पूर्णिया जिले में एक यौनशोषण की शिकार हुई एक नाबालिग को पंचायत ने पुलिस के पास जाने की बजाय चुप रहने को कहा है। साथ ही आरोपी को भी सजा दिलाने की बजाय उसकी पीड़िता से शादी करवाने की बात कही है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पंचायत ने पीड़िता को 8 साल इंतजार करने को कहा (जब तक वह 18 की नहीं हो जाती, अभी पीड़िता की उम्र 10 साल है) ताकि उसकी आरोपी से शादी करवाई जा सके। अहम बात ये है कि लड़के की उम्र भी अभी 13 साल ही है। 

मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपने परिजनों के साथ जनता दरबार  में जाकर एसपी से गुहार लगाई। इस पर एसपी के आदेशों के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें