फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकबजनी के लिए अपनाई अनोखी प्लानिंग फिर करते रहे यूं वारदात

Tue, 07 Nov 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
शातिर नकबजन मोहसिन अली - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
सूने मकानों में वारदातें करने के लिए एक युवक और उसके दो साथी बालअपचारियों ने मिलकर नकबजनी की वारदातें करने के लिए एक अनोखी प्लानिंग रची। जिससे करीब डेढ़ साल के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें कर डाली। लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सके और गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में इस गैंग को पकड़ने में कार्रवाई की ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने। जिन्होंने एक शातिर नकबजन मोहसिन और उसके गिरोह में शामिल दो बालअपचारियों को पकड़ लिया। गिरोह ने जयपुर शहर में लगभग आधा दर्जन नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

उनसे आमेर, सुभाषचौक, गलतागेट थाना क्षेत्र की कई नकबजनियों का भी खुलासा होने की संभावना है। यह शातिर नकबजन मकान किराये पर लेकर रहते है। कुछ दिनों बाद वहां रैकी की कर फिर उसी क्षेत्र से मौका पाकर देर रात को चोरी व नकबजनी की वारदातें करते थे। इससे पहले शातिर नकबजन गलतागेट व सुभाषचौक थाने में नकबजनी में गिरफ्तार हो चुके है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जेवरात, 30-35 मोबाईल फोन, एलईडी व अन्य सामान बरामद

demo pic - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी नार्थ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बढ़ती हुई चोरियों व नकबजनी वारदातों को देखते हुए ब्रह्मपुरी थानाप्रभारी रामकिशन विश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने शातिर बदमाश मोहसिन अली उम्र 22 साल निवासी हाल किरायेदार मोहल्ला इच्छावतान, पांच नीम के पास, गलतागेट जयपुर है।

पूछताछ में उसने ब्रह्मपुरी, आमेर, गलतागेट, सुभाषचौक क्षेत्र में देर रात को सूने मकानों व दुकानों के ताले तोड़कर नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया। वारदातों में दो बाल अपचारी लड़कों को लालच देकर चोरी करने में अपने साथ रखता था। वारदात के बाद मोहसिन चोरी का सामान अपने पास रख लेता था तथा अपने परिजन, रिश्तेदारों व दोस्तों के मार्फत बेच देता था।

जबकि अपनी गैंग में शामिल बाल अपचारियों को कुछ पैसा देकर डरा धमकाकर चुप करवा देता था। चोरी से प्राप्त रुपयों से अय्याशी करता था। शातिर नकबजन मोहसिन अली जिस क्षेत्र में चोरी व नकबजनी करता था उसी क्षेत्र मे किराये का मकान लेकर घटना को अन्जाम देता था तथा दिन—रात में सुने मकानों-दुकानों की रैकी कर रात को ताले तोड़कर वारदातें करते थे। गैंग के कब्जे से सोने—चांदी के जेवरात, 30-35 मोबाईल फोन, एलईडी व अन्य सामान बरामद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें