फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की ही महिला ने 3 बच्चों को पिलाया जहर, सदमे में हो गई उसकी भी मौत

Tue, 07 Nov 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
लस्सी में म‌िलाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तालड़ा गांव में रविवार देर शाम तीन दलित बच्चों को लस्सी में मिलाकर जहर दे दिया गया। तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


यहां डेढ़ साल के एक मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की हालत अब भी नाजुक है। परिजनों ने परिवार की एक महिला पर बच्चों को एक तांत्रिक के कहने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया।

सोमवार को आरोपी महिला की भी मौत हो गई। आरोपी महिला के परिजनों का कहना है कि जहर देेने के आरोप से लगे सदमे से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जग्गो पर नकुल की मौत का आरोप

- फोटो : अमर उजाला
तालड़ा गांव निवासी सुभाष पेंटर है। उसकी पत्नी हीता खेतों में मजदूरी करती है। उसके 4 बेटे बंशी (6), सागर (5), विनीत (3) और नकुल (1) उर्फ छोटू हैं।

सुभाष ने बताया कि रविवार देर शाम उसके परिवार की महिला जग्गो नकुल को गोद में अपने घर ले गई थी। उसके साथ ही विनीत और बंशी भी चले गए।

​सुभाष का आरोप है कि महिला ने घर ले जाकर तीनों बच्चों को लस्सी में जहर मिलाकर पिला दिया और कुछ देर बाद उन्हें वापस घर छोड़ गई। घर आने के कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में बच्चों को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में लेकर भागे। इलाज के दौरान डेढ़ साल के नकुल की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे आईसीयू में हैं।
विज्ञापन

जग्गो की सदमे से मौत

आरोपी मह‌िला ज‌िसकी अब मौत हो चुकी है - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बिलासपुर चौकी पहुंचकर महिला पर जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। उधर, सोमवार को आरोपी महिला जग्गो की भी मौत हो गई। आरोपी महिला के पति राजीव का कहना है कि जग्गो पर बच्चों को जहर देने का आरोप झूठा है।

यह आरोप लगने के बाद से ही वह सदमे में थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इस संबंध में दनकौर कोतवाल फरमूद अली का कहना है कि एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। बच्चों के परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें