महिला संगीत कार्यक्रम के दौरान मेहमानों की मौजूदगी में बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
मामला राजस्थान के कोटा जिले का है जहां एक शादी समारोह में लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने लेडीज संगीत के दौरान गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया । बताया गया है कि चोरों ने करीब 37 तोला सोना , एक बेश्कीमती डायमंड सेट , दो आई फोन के साथ करीब एक लाख रूपए नकदी उड़ा ली।
कुन्हाडी थाना इलाके के होटल मेनाल में हुई इस वारदात के बाद पुलिस की टीम होटल में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ होटल के हर कमरे की भी तलाशी ले रही है।
संदिग्ध बच्चे पर शक
होटल की तलाशी लेती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल, दादाबाड़ी निवासी डॉ. सुनिल सक्सैना की बेटी भव्या सक्सैना का शादी समारोह चल रहा था और दुल्हा पक्ष की ओर से लाए गए गहनें जो करीब 27 तोला सोने के गहने भी बैग में ही रखे थे। दुल्हन की मां निशा सक्सैना के अनुसार कुल करीब 37 तोला सोना 2 आई फोन और नकदी के साथ साथ अन्य चांदी के गहने और सिक्के भी चोरी हो गए ।
चोरी की इस वारदात का पता चलते ही शादी समारोह की खुशियां काफुर हो गई । कुन्हाड़ी थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं एक सदिग्ध बच्चे का लेडीज संगीत के दौरान मौजूद होना भी बताया जा रहा है । कोटा में इससे पहले भी शादी समारोह में महिलाओं और बच्चों के चोर गिरोह ने कई बार वारदातो को अंजाम दिया है।