फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चुनाव के वक्त की रंजिश में गैंगवार, युवक को गोली मारी

Fri, 04 Aug 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
तीन साल पहले हुई चुनावी रंजिश में कल देर रात एक गुट ने दूसरे गुट के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे बवाल मच गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाश को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। बसस्टैंड के पास जाम लगा दिया।


पुलिस ने शव को उठाने के लिए समझाईश की तो लोग भड़क गए और पत्थर फेंकना शुरु कर दिया। तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। पत्थरबाजी में एडिशनल एसपी राजेंद्रप्रसाद खोथ व सीओ बहरोड़ परमाल सिंह गुर्जर के चोटें आई। लेकिन देर शाम तक शव का दाहसंस्कार नहीं हो सका।

यह वारदात राजस्थान के अलवर जिले में मुंडावर क्षेत्र के मऊ पिपली गांव में हुई। जहां तीन साल पहले प्रधान के चुनावों के दौरान प्रत्याशी को समर्थन देने को लेकर दो गुटों में आपसी रंजिश हो गई थी। तब से यह बरकरार थी। इसी के चलते एक गुट ने कल बसस्टैंड के पास दूसरे गुट के प्रवीण जोगी को गोली मार दी। गंभीर घायल होने पर उसे बहरोड़ के कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गोली नहीं निकाली जा सकी। आखिरकार, उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। जहां आज प्रवीण की मौत हो गई।

 
विज्ञापन

शराब और जेल भी है इस कहानी में शामिल

revolver - फोटो : Demo pic
इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और वहां लाश को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के अलावा मौके पर कलेक्टर व एसपी को बुलाने की मांग की।​ लोगों ने पुलिस को भी शव नहीं उठाने दिया। लोगों के पत्थरबाजी करने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मऊ पिपली निवासी शम्मी प्रधान के गुट की दूसरे गुट से चुनावों के वक्त से आपसी रंजिश चल रही थी। इसमें शम्मी जाट गुट ने शराब बिक्री के मामले में 15 दिन पहले प्रवीण जोगी को जेल भिजवाया था। प्रवीण के परिजनों का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद शम्मी प्रधान ने प्रवीण को और उसकी पत्नी को 6 दिन बाद गोली मारने की धमकियां दी थी।

इसके बाद गुरुवार को शम्मी और उसके साथियों ने प्रवीण जोगी को गांव के बस स्टैंड गोली मार दी। हमले में प्रवीण के शरीर के कई हिस्सों में चोटें भी आई। हमलावरों के भागने के बाद प्रवीण को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां मुंडावर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें