घर के बाहर खेल रही दो मासूम बहनें एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें एक स्कूल वैन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद वैन चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में। जहां के 4 बीबी गांव में रहने वाले गुरवचन सिंह की दो पोतियां 6 वर्षीया अमृतपाल कौर और 2 वर्षीया परम कौर घर के बाहर खेल रही थी। तभी सरस्वती विद्यालय, तरतारसर की स्कूल वैन वहां से गुजरी।
तेज रफ्तार स्कूल वैन ने दोनों मासूम बहनों को कुचल दिया। इससे दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। दोनों बच्चियों की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में मातम छा गया।