राजस्थान यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग में स्नातकोत्तर के 26 छात्राओं व 11 छात्रों के दल ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ0 सोमना दत्ता की मौजूदगी में पुलिस आयुक्तालय जयपुर में स्थापित अभय कमाण्ड सेन्टर का भ्रमण किया। जहां उन्होंने जाना कि नवनिर्मित अभय कमांड सेंटर कैसे जयपुर की आमजन की सुरक्षा में मददगार होगा।
जहां अभय कमाण्ड सेन्टर की प्रभारी एडिशनल एसपी कमल शेखावत, अति0 पुलिस उपायुक्त एवं पुलिस नियन्त्रण कक्ष के एसीपी विक्रम सिंह ने आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के सम्बन्ध में नवनिर्मित अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों वीडियो सर्विलान्स, 100 डाॅयल सिस्टम, डिस्पेचर व फाॅरेन्सिक तकनीक तथा आई.टी.एम.एस. सिस्टम की जानकारी प्रेजेन्टेशन के जरिए दी।
अभय कमांड सेंटर
- फोटो : Vishnu Sharma
एडिशनल डीसीपी कमल शेखावत ने बताया छात्र व छात्राओं को महिला सुरक्षा एप एवं महिला गरिमा की भी विस्तृत जानकारी दी गई और इस सम्बन्ध में उनसे सुझाव भी लिये गये। छात्रों के दल ने अभय कमांड सेंटर को आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी बताया।
जयपुर शहर में संचालित शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संगठित संस्थानों के द्वारा पुलिस आयुक्तालय जयपुर में स्थापित नवनिर्मित अभय कमाण्ड सेन्टर के प्रत्येक शुक्रवार को भ्रमण करने के लिए लिखित में आवेदन दे सकते है।