फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट को पुलिस ने लिया हल्के में और अब हो गया Murder

Mon, 25 Sep 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही के चलते युवक की मौत का मामला सामने आया है। इसके अनुसार मृतक के चाचा ने एक शराबी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लेकर जांच की। जैसे ही आरोपी को इसकी भनक लगी तो उसने शिकायतकर्ता के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के नोनकरण का हत्था में रहने वाले परमानंद ने बताया कि उसकी शीतल नामक युवक से कहासुनी हो गई थी। शीतल ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के बाद शीतल को ढूंढने की फोरी कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। इधर, पुलिस के घर आने से गुस्साए शीतल ने परमानंद के भतीजे दीपू उर्फ दिलीप पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

लहूलुहान हालत में दिलीप को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दिलीप की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें