नशे में धुत एक दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शराब के नशे में दामाद ने पहले ससुराल पहुंचकर अपनी सास व पत्नी की पिटाई कर दी। फिर सास व पत्नी पुलिस थाने पहुंची तो घबराया हुआ दामाद एक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।
वह पत्नी व सास को वहीं बुलाने की मांग करने लगा। इस दृश्य को देखकर आसपास के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। यह वाकया है हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी इलाके का। वहां के चक 5 जीजीएम के रहने वाला हनुमान सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। जिससे अक्सर मारपीट करता है। मंगलवार को भी उसने शराब पी ली।
इसके बाद पत्नी व सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ दिए। इससे दोनों पीड़िता महिलाएं शिकायत दर्ज करवाने गोगामेड़ी पुलिस थाने पहुंच गई। इससे घबराकर हनुमान सिंह गोगामेड़ी के पास एक खेत में लगे 33 हजार केवी के हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया।