फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मारी, दो टीचर्स की मौत

Mon, 05 Jun 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीकर जिले के फतेहपुर थाना इलाके में सोमवार को नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार में सवार दो जनों की जान चली गई और हादसे में एक व्यक्ति गंभीर से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे के शिकार तीनो लोग राजकीय स्कूल के शिक्षक है। 
विज्ञापन


फतेहपुर सदर थाना अधिकारी शब्बीर खान के अनुसार बीबीपुर सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रह्मदत्त शर्मा, दिनवा जाटान निवासी अध्यापक नोरंगलाल और बीबीपुर छोटा निवासी अध्यापक मदनलाल कार से कहीं जा रहे थे। नेशनल हाइवे नंबर 65 पर बाटड़ानाउ गांव के पास उन्होंने किसी काम से कार रोक दी थी। इस दौरान तेज रफ़्तार से आये ट्रक ने उनकी खड़ी कार को चपेट में ले लिया। इससे नोरंगलाल और मदनलाल की मौके पर ही मौत हो गयी और हादसे में प्रिंसिपल ब्रह्मदत्त शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्हें राजकीय धानुका अस्पताल लाया गया। यहां से हालात गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शिक्षकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।सदर फतेहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें