फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा था प्रेमी, फिर हुआ यह हाल

Sun, 09 Jul 2017 01:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कहते हैं प्यार दीवाना होता है और इसी दीवानगी में एक प्रेमी युवक बीती देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। लेकिन इसकी भनक लगने पर युवती के परिजनों ने  प्रेमी युगल को धरदबोचा। इसके बाद प्रेमी को इस कदर बुरा अंजाम भुगतना पड़ा कि उसे पहले हॉस्पिटल ले जाया गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना में हुई मारपीट से प्रेमिका भी चोटिल हो गई।
विज्ञापन


यह वाकया सीकर जिले के नीमकाथाना सदर थाना इलाके में गांव मावंडा कलां की एक ढाणी का है। मामले के अनुसार जाटाला निवासी महिपाल का गांव मावंडा कलां की एक ढाणी में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार देर रात को महिपाल मौका पाकर प्रेमिका के घर चोरी छिपे चला गया। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन

​लहूलुहान हालत में पेड़ से बंधे महिपाल को छुड़वाया

Demo pic - फोटो : Demo pic
परिजनों ने महिपाल और युवती को आपत्तिजनक हालत में देखा। इससे गुस्साए लोगों ने पहले महिपाल की जमकर पिटाई की और उसे पेड़ के बांध दिया। 

रातभर उसे वहां बांध कर रखा और सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिपाल को छुड़वाया। इस दौरान युवती को भी चोट आई। बाद में पुलिस ने इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इनका उपचार करवाया गया। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें