फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को लेकर करीबी का बड़ा खुलासा-राजस्थान में ठहरी, फिर भागी नेपाल 

Sun, 17 Sep 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
राम रहीम और हनीप्रीत - फोटो : File photo
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी और पुलिस की मोस्ट वांटेड हनीप्रीत इंसा को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। यौन शोषण केस में राम रहीम को जेल भेजने के बाद रहस्यमय ढंग से गायब हुई हनीप्रीत देश छोड़कर नेपाल भाग चुकी है।
विज्ञापन


यह बड़ा खुलासा किया है उदयपुर में सेक्टर 14, नाकोड़ा नगर से गिरफ्तार प्रदीप गोयल ने। हरियाणा पुलिस की एसआईटी और उदयपुर की स्पेशल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए प्रदीप ने प्रारंभिक पूछताछ में यह दावा किया है कि हनीप्रीत नेपाल जा चुकी है।

इससे पहले रामरहीम को जेल तक छोड़ने के बाद हनीप्रीत छिपते-छिपाते हरियाणा से भागकर राजस्थान आ गई थी। यहां वह प्रदीप के साथ छिपकर रही और कुछ दिनों बाद भागकर वह नेपाल चली गई।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले उदयपुर से नेपाल जाने की बात का दावा

‘हनीप्रीत’ इंसा - फोटो : File photo
लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि हनीप्रीत नेपाल अकेली गई या कोई और भी उसके साथ है। उसकी मदद किसने की और वह किस तरह नेपाल गई। इन सभी सवालों और प्रदीप के बयानों की पुष्टि करने में पुलिस टीम जुट गई है।

उदयपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप गोयल मूल रुप से हरियाणा का था। व्यवसाय के सिलसिले में वह हरियाणा से उदयपुर आकर परिवार के साथ रहने लगा था। सेक्टर 14, नाकोड़ा नगर स्थित मकान में करीब ढाई साल से रह रहा था। यहां उसकी पत्नी व एक बेटी रहती थी, लेकिन अब यहां ताला लगा हुआ नजर आता है। प्रदीप का परिवार आसपास के लोगों से कम ही संपर्क रखता था। 

जानकारी के अनुसार प्रदीप के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसमें राम रहीम और हनीप्रीत से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

इस तरह मिले हनीप्रीत व प्रदीप के राजस्थान में होने के सुराग

‘हनीप्रीत’ इंसा - फोटो : self
उल्लेखनीय है कि यौन शोषण मामले में राम रहीम को सीबीआई कोर्ट से 20 साल की सजा होने के बाद हरियाणा के सिरसा, पंचकुला और अन्य राज्यों में उपद्रव हुआ था। जिसमें करीब 30 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। इससे पहले राम रहीम के समर्थन में उसके समर्थकों से भरी कई बसें राजस्थान से भी गई थी। इनमें झाड़ोल, उदयपुर की बसें भी थी। 

प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद यह भी खुलासा हुआ है कि वह उदयपुर संभाग में राम रहीम के लिए भक्तों को जोड़ने का काम करता था। राम रहीम के डेरे पर जाने वालों को 25-25 हजार रुपए देने का लालच देकर वह राजस्थान से बसें भरकर ले गया था। पुलिस के मुताबिक हनीप्रीत के गायब होने के बाद हरियाणा की एसआईटी पुलिस उसे तलाश करने में जुटी हुई है। उन्हें मोबाइल फोन की ट्रेसिंग से हनीप्रीत के राजस्थान में होने की जानकारी मिली थी।

तब से हरियाणा पुलिस राजस्थान में गुप्त रुप से कई संभावित ठिकानों पर छापे मार रही थी। यहीं हनीप्रीत और प्रदीप के एक मॉल में होने की भनक भी लगी थी। पुलिस हनीप्रीत को पकड़ पाती। प्रदीप के दावे के मुताबिक इससे पहले हनीप्रीत नेपाल चली गई। पुलिस इन सभी बयानों की पुष्टि करने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें