फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया था रेप, अब दस साल जेल में कटेंगे

Wed, 20 Sep 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाचार पत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने युवती को झांसे में लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आरोपी को आज कोर्ट ने दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। सजा के साथ कोर्ट ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2013 में झालावाड़ हाल विज्ञान नगर निवासी हमीद खान ने एक युवती को समाचार पत्र में नोकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया। इस मामले में कोटा की विज्ञान नगर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। आज एससी एसटी कोर्ट ने आरोपी हमीद खान को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। सजा के साथ कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें