फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी सहायक को 14 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Thu, 22 Jun 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार तकनीकी सहायक मुकेश कुमार - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सीकर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता एवीवीएनएल कार्यालय, झुंझुनू में कार्यरत एक तकनीकी सहायक को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि झुंझुनू निवासी गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार है। वह जेईएन एवीवीएनएल में कनिष्ठ अभियंता है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ परिवादी मोहम्मद यामीन ने एसीबी में  शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने घर का विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था।
लेकिन कार्यालय कनिष्ठ अभियंता एवीवीएनएल झुंझुनू में तैनात तकनीकी सहायक मुकेश कुमार ने बिजली कनेक्शन जारी करने की एवज में पीड़ित मोहम्मद यामीन से 14 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 

तब एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर पृथ्वीराज मीणा के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया। इसके बाद गुरुवार को तकनीकी सहायक मुकेश कुमार को परिवादी मोहम्मद यामीन से 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें