फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म केस में फंसे निलंबित IAS को 7 तक जेसी, नहीं मिला पुलिस को रिमांड

Thu, 23 Nov 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बीबी मोहंती
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए निलंबित सीनियर आईएएस बीबी मोहंती को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मोहंती को 7 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद बीबी मोहंती करीब चार साल से फरार चल रहा था। इसी दौरान मोहंती ने सोढाला एसीपी कार्यालय में सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मोहंती को दो दिन की रिमांड पर सौंपा था। रिमांड पूरी होने पर आज फिर मोहंती को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन की रिमांड और मांगी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रिमांड पर भेजने से इनकार करते हुए 7 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला, जानिए

गौरतलब है कि मोहंती के फरार रहने पर पुलिस ने उन पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जनवरी 2014 में एक 23 वर्षीय युवती ने जयपुर के महेश नगर थाने में सीनियर आईएएस बीबी मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

युवती के अनुसार मोहंती ने जनवरी 2013 में पहली बार जयपुर में ही एक फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद अन्य शहरों के करीब आधा दर्जन होटलों में ले जाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने करीब एक साल बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें