फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाधन छिपाने के लिए कार में बनाया स्पेशल हिडन लॉकर

Wed, 01 Nov 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कार की सीट के पीछे हिडन सेफ - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
दो युवकों ने अपनी कार में एक स्पेशल हिडन लॉकर बनाया, ताकि वे आसानी से एक ज्वैलर के कालेधन को एक स्टेट से दूसरे स्टेट में ले जा सकें।
विज्ञापन



यह मामला है राजस्थान के धौलपुर जिले का। जहां पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे 54 लाख रुपए और करीब 5 किलो चांदी जब्त कर ली। कार से बरामद 54 लाख की नकदी 100 और 2000 के नोट के रूप में मिली है।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीते दिन सारपाड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। तभी हाइवे से गुजरी हरियाणा नंबर की एक स्विफ्ट कार को रुकवाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के ज्वैलर का था धन, यूपी पहुंचाना था

कार की आगे की सीट के नीचे हिडन सेफ - फोटो : Vishnu Sharma
उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की तो वे सकपका गए। तब पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी ली। तब सामने आया कि कार में एक हिडन लॉकर बना हुआ था। जिसे कार की सीट के पीछे विशेष डिजाइन से बनाया गया था। इसी लॉकर में 54 लाख रुपए और करीब साढ़े 5 किलो चांदी छिपा रखी थी। 

एसपी राजेश सिंह के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक ज्वैलर से यह नकदी और चांदी लेकर आए है और उन्हें उत्तर प्रदेश में मथुरा के एक ज्वैलर तक पहुंचाना था। लेकिन इसके पहले ही राजस्थान से गुजरते समय धौलपुर में सागरपाड़ा पुलिस चौकी के हत्थे चढ़ गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें