फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर कहा, पापा मेरे अच्छे नम्बर नहीं आए और लगा दी कुएं में छलांग

Tue, 16 May 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम आने के साथ ही उसके साइड इफेक्ट्स भी आने शुरू हो गए हैं। बोर्ड ने छात्रों में मैरिट के तनाव के कम करने के लिए मैरिट जारी नहीं की, बावजूद इसके अंकों का दबाव अभी तक कायम है। बोर्ड के परिणाम आने के  बाद उम्मीद के मुताबिक नम्बर नहीं आने के कारण एक छात्र ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में कम नम्बर आने पर छात्र ने कुंए में कूदकर जान दे दी। घटना अजमेर जिले के पीसांगन पंचायत समिति के बुधवाड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक बुधवाड़ा निवासी अजीत ने बारहवीं विज्ञान वर्ग से परीक्षा दी थी। परिणाम सोमवार को जारी हुए थे। परिणाम में अजीत के केमेस्ट्री में ग्रेस लगी, वहीं अन्य विषयों में भी मनमुताबिक नम्बर नहीं आए। अजीत के पिता किसान हैं। अजीत परबतसर की स्कूल से पढ़ा था।

कम नम्बर देखकर अजीत निराश हो गया और उसने पिता को फोन करके नम्बर कम आने की जानकारी दी। इसके साथ ही कुएं में कूदकर जान देने की बात कही और फिर फोन काट दिया। अजीत ने मोबाइल बंद कर दिया और कुंए की मुंडेर पर चप्पल व मोबाईल रखकर छलांग लगा दी।
विज्ञापन


अजीत को तलाशते हुए उसके पिता व ग्रामीण वहां पहुंच तो सबके होश उड़े गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी ग्रामीण डिप्टी राजेश वर्मा व पीसांगन थानाधिकारी कंवरपाल सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंच गए। कुएं में कीचड़ जमा होने से अजीत का शव उसमें बुरी तरह फंस गया।

पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर शव को बाहर निकालने का प्रयास कि। वे जब विफल रहे तो एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस को मौके पर बुलवाया गया और लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें