फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान शादी की बधाइयां दे रहे थे, तभी अचानक आई आफत

Sun, 02 Jul 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पथराव में घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत—पाक सीमा पर स्थित एक कस्बे में मेहमान शादी समारोह में शामिल होने आए थे उन्हें क्या पता था कि उन्हें यहां आपसी रंजिश का शिकार होना पड़ेगा। अचानक हुए पथराव के कारण आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना जैसलमेर के मोहनगढ कस्बे में एक शादी समारोह से जुड़ी हुई है। यहां अचानक हुए पथराव में आठ जने घायल हो गए। यह समारोह मोहनगढ के पास रामपुरा में हो रहा था, जहां चांदनाराम के घर में बेटी की शादी थी। सभी मेहमान बेटी को शादी की बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर चांदनाराम के ही रिश्तेदार गोपालराम और अन्य ने मेहमानों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से एक बार तो मेहमान दहशत में आ गए और बचने के लिए इधर—उधर भागने लगे। इससे शादी समारोह में खलल पड़ने के साथ ही 5 महिलाओं सहित 3 बालिकाएं घायल हो गई। सभी घायलों को तुरंत ही मोहनगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पहुंची तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें