फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL मैच पर सट्टा, तीन सटोरिए गिरफ्तार

Wed, 17 May 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ipl - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का खुलासा कर जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन, करीब साढ़े 13 हजार रुपए, टीवी, सेटटॉप बॉक्स और अन्य उपकरणों समेत लाखों रुपए के सट्टे के हिसाब किताब का रजिस्टर बरामद किया है। 
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नजमुद्दीन पुत्र फैयाज खान, अंसार पुत्र अजमतउल्लला है। ये दोनों तोपखाने का रास्ता, चांदपोल बाजार के रहने वाले है। जबकि तीसरा सटोरिया नदीम निवासी रघुनाथपुरी कॉलोनी, झोटवाड़ा का रहने वाला है। 

झोटवाड़ा थानाप्रभारी गुरुभूपेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुरी कॉलोनी के प्लॉट संख्या 27 में रहने वाले आरोपी नदीम के कमरे में आईपीएच मैच 2017 पर क्रिकेट सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर थानाप्रभारी के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल गुरुदत्त सैनी, कांस्टेबल जहांगीर अली व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने मकान पर दबिश देकर सटोरियों को मौके पर एक कमरे में सट्टा लगाते दबोच लिया।
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी रतनसिंह के मुताबिक सटोरियों के कब्जे से दो रजिस्टर भी बरामद हुए है। जिनमें 14 मई को हो चुके आईपीएल मैच पंजाब बनाम पुणे व बंगाल बनाम दिल्ली का तथा आज होने वाले पूणे बनाम मुंबई इंडियन्स मैच का करोड़ों रुपए का हिसाब किताब मिला। आरोपियों से उनके गिरोह के अन्य सटोरियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें