निजी बस से कुचलने के बाद सड़क से शव को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी और मौके पर जमा हुई भीड़
- फोटो : amar ujala
जोधपुर में भदवासिया से रामसागर अपनी बाइक पर जा रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी निजी बस ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: मथानिया निवासी गंगाराम ट्रैफिक में तैनात था। सुबह वह अपनी बाइक पर भदवासिया से रामसागर की तरफ जा रहा था तभी भदवासिया के पास में ही पीछे से आ रही निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर महामंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।