रेलवे ट्रैक पर आज एक फौजी इस हाल में मिला कि पुलिस भी दंग रह गई। मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
मामला अजमेर के रामगंज थाना इलाके का है। यहां टांसपोर्ट नगर में रेलवे ट्रैक के पास एक फौजी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि दौराई स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास किसी व्यक्ति के लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर भारी भीड़ जमा थी। जब कपड़ों की तलाशी ली गई तो मृतक की शिनाख्त केरला निवासी और हाल नसीराबाद आर्मी एरिया में कार्यरत सुभाष कुमार के रूप में हुई। नसीराबाद के एमसीओ को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सुभाष आॅन ड्यूटी जोधपुर जा रहा था। वह किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।