शहर के बीसलपुर फांटा पर मीठड़ी नदी में पानी की रपट पर बहे युवक के शव को आज दूसरे दिन दोपहर करीब एक बजे तक निकाल लिया गया।
जोधपुर पुलिस के मुताबिक बीसलपुर के भाटों की ढाणी का रहने वाला मुकेश पुत्र मोतीलाल बंजारा रविवार की सुबह मीठड़ी नदी के किनारे से गुजर रहा था। जहां पानी की रपट पर बाइक फिसल गई और मुकेश नदी में गिर पड़ा। वह गहरे पानी में चला गया। घटना के वक्त मुकेश के दो और दोस्त साथ में होने की जानकारी मिली है। जो कि नदी से बाहर आ गए। उसकी बाइक को भी बाहर निकाल लिया, लेकिन मुकेश पानी में डूब गया।
घटना का पता चलने पर पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के अलावा सेना के जवान आज दोपहर तक मुकेश को नदी में तलाश करते रहे। इस बीच तेज बारिश मुसीबत बनी रही। दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने मुकेश को बाहर निकाल लिया। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मुकेश के परिजन भी रोते- बिलखते पहुंच गए। डांगियावास पुलिस मामले की जांच कर रही है।