आधा दर्जन लोगों की जान ले चुके जमीन विवाद के बाद फरार चल रहे चार और आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है।
करीब सात माह पहले अलवर जिले के खेड़ली थाना इलाके के गांव डोरौली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर फायरिंग की। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 महिला-पुरुष घायल हो गए थें।
इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस केस में लगभग दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अभी कुछ लोग फरार है जिनमें से चार को गिरफ्तार किया गया है।
खेड़ली थानाप्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोविंद पुत्र मंगतू सैनी, सीताराम पुत्र मंगल, राम दयाल पुत्र नोरिया, शोभाराम पुत्र हीरालाल जाति माली है।