फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभांगना प्रकरण: पति राजकुमार के खिलाफ आरोप पत्र पेश

Mon, 04 Dec 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जयपुर के बहुचर्चित शुभांगना राज मौत मामले में आज एक अदालत ने शुभांगना के पति एवं प्रमुख व्यवसायी राजकुमार सावलानी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया है। महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-11 में सोमवार को अशोक नगर थाना पुलिस ने शुभांगना की मौत के मामले में उसके पति राजकुमार सावलानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र पेश किया है। 
विज्ञापन



आरोप पत्र में कहा गया कि सी-स्कीम के गोखले मार्ग निवासी प्रेम सुराणा की बेटी शुभांगना ने गत 29 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुभांगना का प्रेम विवाह 1997 में आरोपी के साथ हुआ था। वर्तमान में दोनों के बीच तकाल का मामला विचाराधीन था। 

घटना के तीन दिन पहले आरोपी उसके घर भी आया था। इसके अलावा दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत होती थी। घटना के बाद 29 अगस्त को प्रेम सुराणा ने राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें