फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह की हत्या करने आए थे शॉर्प शूटर के ये दो साथी, जानिए पूरा मामला

Sun, 12 Nov 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा की अनंतपुरा थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल और 8 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश दिलीप और अक्षय शाॅर्प शूटर नंदू के साथी हैं। दोनों बदमाश पिस्टल लेकर झालावाड़ के एक शख्स की हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन


अनंतपुरा थाना पुलिस की स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शॉर्प शूटर नंदू के दो साथी किसी की हत्या करने आए हैं। इस पर सतर्कता बरतते हुए सीआई अनिल जोशी के नेतृत्व में दिनेश त्यागी, रविन्द्र मलिक, बाबूलाल की टीम गठित की गई। टीम ने दोनों अपराधियों को शहर के सुभाष नगर इलाके से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक दोनों अपराधी झालावाड़ निवासी श्याम मीणा की हत्या करना चाहते थे। श्याम मीणा चेचट के बहुचर्चित नवनीत हत्याकांड का गवाह है। श्याम मीणा का पिछले कुछ समय से शाॅर्प शूटर नंदू से भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें