फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से प्राइज लेकर घर लौट रही थी मासूम, बस ने कुचल दिया 

Wed, 16 Aug 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल से प्राइज लेकर घर लौट रही नौ साल की मासूम बच्ची को रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस हादसे में गंभीर घायल बच्ची की मौत हो गई और घर में खुशियों की बजाए मातम छा गया। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक सड़क हादसा प्रदेश की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में बुर्जा बाईपास के पास हुआ। मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार नौ साल की मासूम परी, रामावतार चौधरी की बेटी थी। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली परी कल स्वतंत्रता दिवस पर थोरियों की ढाणी स्थित अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गई थी। जहां उसे पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे वह घर लौट रही थी। तभी डिग्गी रोड़ पर हरसूलिया मोड़ पर मासूम परी एक रोजवेज बस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

परी के पिता रामावतार चौधरी के मुताबिक परी को स्कूल में प्राइज मिला था। वह स्कूल जाते वक्त भी कहकर गई थी कि उसे स्कूल में इनाम मिलेगा, लेकिन उसकी लाश घर पहुंचेगी। ऐसा तो कभी सोचा भी नहीं था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बस के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें