स्पा मसाज की आड़ में फिर से बाहरी युवतियों से देह व्यापार करवाने का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए चार युवतियों समेत सात जनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आठ मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार की गई चार युवतियां देह व्यापार के लिए मुंबई व गुजरात से बुलवाई गई थीं। यह कार्रवाई जयपुर में वैशाली नगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात को आम्रपाली सर्किल पर एक स्पा सेंटर में की। जानकारी के अनुसार कल रात को आम्रपाली सर्किल के पास कॉपर स्पा में मसाज के बहाने देह व्यापार की शिकायतें मिली थी। इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर शिकायत का सत्यापन करवाया।
वहां एक बिल्डिंग में पहली व दूसरी मंजिल स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा। तब युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने दो ग्राहकों वीरेंद्र सिंह चौधरी, अशोक व संचालक राजेश कुमार को मौके से गिरफ्तार किया है।