फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गई थी SOG, गच्चा देकर भाग निकला

Wed, 30 Aug 2017 06:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गई एसओजी मात खा गई और शातिर बदमाश गच्चा देकर भाग निकला। इस घटना के बाद फायरिंग की अफवाह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के शातिर बदमाश विशाल चौधरी ने 14 अगस्त को सहकार मार्ग रोड पर होटल लॉस वेगास में फायरिंग कर दी थी और वहां से भाग निकला था। तभी से उसे पकड़ने का जिम्मा पुलिस  उच्चाधिकारियों ने एसओजी जयपुर की टीम को दिया था। 

एसओजी को आज मुखबिर से मिली कि विशाल चौधरी राजापार्क में पंचवटी सर्किल के पास एक पान की दुकान के पास मौजूद है। तब सादावर्दी में एसओजी पुलिस की टीम बोलेरो गाड़ी से पंचवटी सर्किल पहुंची, लेकिन तभी कार में सवार विशाल को इसकी भनक लग गई और उसने गाड़ी स्टार्ट कर ली। एसओजी के पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की तो बदमाश ने भागने के चक्कर में कार को रिवर्स किया और पीछे आ रही कार को ठोक दिया और फिर तेजी से गाड़ी को भगाते हुए ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद एसओजी की टीम भी उसके पीछे निकल गई, लेकिन विशाल चौधरी पकड़ा नहीं जा सका। वहीं, गाड़ियों की हुई भिड़ंत में धमाके की आवाज से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने बोलेरो में सवार पुलिस को बदमाश समझ लिया और फायरिंग की  अफवाह फैला दी। इससे जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें