फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जिपं सदस्य की मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/रजागंज। सुबह टहलने निकलीं रजागंज निवासी जिला पंचायत सदस्य की मां को पीलीभीत हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली गोला क्षेत्र के कस्बा रजागंज निवासी जिला पंचायत सदस्य महेश कनौजिया ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी मां शांती देवी (55) टहलने के लिए निकलीं थीं। उसी समय गोला की तरफ जा रहे ट्रक ने मां को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने शांती देवी को को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने भल्लिया बुजुर्ग के पास पकड़ लिया लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें