अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने रेल यात्री के कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
जीआरपी थानाधिकारी चौथमल जाखड़ ने बताया कि अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅम नम्बर 2 व 3 पर जीआरपी का स्टाफ गश्त कर रहा था। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबराया और नजरें बचाने लगा। इस पर संदेह के तौर पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र के बावरला गांव निवासी श्याम लाल हरिजन है।
श्याम लाल से डोडा पोस्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके जरिए मुख्य तस्कर का सुराग लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।